फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज से भाजपा सांसद ने कहा : इत्र की सुगंध को अपवित्र कर रही सपा, जनता का लूटा हुआ धन दीवारों से बाहर आया

Tue, 28 Dec 2021 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि 2017 से पहले जिस तरह से जनता के धन को लूटा गया है उसकी यह बानगी मात्र है जैसे यहां दीवार तोड़कर अकूत धन संपत्ति बरामद की गई है ठीक उसी तरह से समाजवादी अध्यक्ष के घर की भी दीवार टूटी मिली थी।
विज्ञापन
सुब्रत पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि पीयूष जैन के घर से बरामद अरबों की नगदी और संपत्ति से समाजवादी पार्टी का सीधा संबंध है। उन्होंने कू पर लिखा कि समाजवादी पार्टी इत्र के सुगंध को अपवित्र कर रही है। जिस पीयूष जैन की बात समाजवादी पार्टी कर रही है उसके पास एक भी इत्र का कारखाना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा कहीं ना कहीं एकत्र किया हुआ काला धन है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादियों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जिस तरह से जनता के धन को लूटा गया है उसकी यह बानगी मात्र है जैसे यहां दीवार तोड़कर अकूत धन संपत्ति बरामद की गई है ठीक उसी तरह से समाजवादी अध्यक्ष के घर की भी दीवार टूटी मिली थी।

विज्ञापन


पीयूष जैन इत्र कारोबारी नहीं
अत्तार एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर साफ किया है कि कन्नौज के पीयूष जैन को इत्र कारोबारी बताया जा रहा है जबकि कन्नौज ही नहीं यूपी में इत्र कारोबार से उनका कोई वास्ता नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि पीयूष जैन का इत्र कारखाना नहीं है और ना ही वह एसोसिएशन का सदस्य है। उनका कहना है कि पीयूष जैन को इत्र कारोबारी बताकर इत्र व्यवसाय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक इसकी जांच नहीं होगी एसोसिएशन चुपचाप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें