फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: सांसद बृजभूषण बोले, कौन कटवा रहा है मेरा टिकट... सांसद दानिश अली को गिरेबान में झांकने की सलाह दी

Sun, 24 Sep 2023 04:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह फिर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सांसद रमेश विधूड़ी के संसद में गालीगलौज करने पर कहा कि दानिश अली खुद भी अपने गिरेबान में झांककर देखें।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आपका टिकट कट रहा है? क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है तो सांसद बृजभूषण हाजिर जवाबी के साथ बोले कौन कटवा रहा है मेरा टिकट। नाम बताइए।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकार से उल्टे सवाल किया कि क्या आप मेरा टिकट कटवा रहे हैं? उन्होंने कई बार यह सवाल किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को बाराबंकी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निष्ठा हत्याकांड में खुलासा: वारदात को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की थी, पिस्टल ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


संसद में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के बीच असंसदीय भाषा के प्रयोग पर सांसद बृजभूषण ने कहा कि बिधूड़ी जी ने जो कहा उसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी लेकिन दानिश अली को भी अपने गिरेहबान में झांकना चाहिए।



सांसद ने कहा कि संसद में हुई इस घटना के लिए जितना जिम्मेदार बिधूड़ी है उतना ही दानिश अली भी। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे प्रधानमंत्री बोल रहे हो या गृहमंत्री दानिश अली रनिंग कमेंट्री जरूर करते हैं। यह ठीक नहीं। इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष हुआ। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र रावत, हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत समेत तमाम लोग मौजूद थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें