फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का फैसला, पहली बार चुनकर आए विधायकों को मिलेगी ट्रेनिंग

Fri, 31 Mar 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बड़ी संख्या में पहली बार जीतकर आए पार्टी विधायकों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। जिससे वह ज्यादा बेहतर तरीके से अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें। इसके लिए जल्द ही तारीख तय कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा व गठबंधन के जीतकर आए 325 विधायकों में 209 पहली बार जीतकर विधायक बने हैं।

इसीलिए इनकी साख, छवि और सरोकार को लेकर पार्टी के रणनीतिकार ज्यादा ही फिक्रमंद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से विधायकों से आग्रह किया गया कि वे पत्राचार करने और सदन में सवालों के सहारे जन समस्याओं के समाधान के बारे में पुराने व अनुभवी लोगों से सीखने की कोशिश करें।

साथ ही पार्टी की तरफ से आयोजित किए जाने वाले शिविर में हर हाल में मौजूद रहकर इसकी ट्रेनिंग लें। जिससे उन्हें काम करने में सहूलियत रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

अब 25 विधायकों पर एक सचेतक

गठबंधन सहित 325 विधायक होने के नाते पार्टी रणनीतिकारों ने 25 विधायकों पर एक सचेतक बनाने का फैसला किया है।

सचेतक भी उन्हें ही बनाया जाएगा जो पहले भी विधायक रह चुके हैं। जिससे विधायकों के छोटे-छोटे समूहों को संभाला जा सके और इनकी भूमिका का निर्धारण किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें