बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा के पास भाजपा विधायक रामफेरन पाण्डेय की गाड़ी एक कार से टकरा गई। जिसमें विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वह शुक्रवार रात कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे कि उनकी फारचूनर गाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हादसे में विधायक की गाड़ी के साथ ही स्विफ्ट कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इलाके के थानाध्यक्ष आरके सरोज ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। घायल विधायक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।