फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजेश्वर सिंह बोले- रफ्तार से चलेगी योगी की विकास की ट्रेन, यूपी को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाएंगे

Wed, 23 Mar 2022 11:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगीजी की विकास की ट्रेन अपनी रफ्तार से चलती रहेगी। यूपी को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाएंगे।
विज्ञापन
समारोह में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजनीनगर से नवनिर्वाचित विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एसएस पब्लिक कॉलेज में विधायकों के सम्मान में आयोजित होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में माताएं, बहनें सुरक्षित महसूस करती हैं।

विज्ञापन


माफिया, अपराधी जेल में हैं। उन्होंने यूपी को अगले पांच वर्षों में सबसे अच्छा प्रदेश बनाने की बात कह सांसद कौशल किशोर का चुनाव में सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि योगीजी की विकास की ट्रेन अपनी रफ्तार से चलती रहेगी।

यूपी को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाएंगे। नवनिर्वाचित विधायक ने बताया कि यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत लाए गए करीब 23 हजार बच्चों में से 34 बच्चे सरोजनीनगर के भी थे, जिनके आने से माता-पिता के चेहरे खिल उठे। यह सब मजबूत सरकार बनने व आपके वोट के कारण संभव हुआ। कश्मीरी पंडितों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज उनकी वापसी हो रही है, उनके घरों का पुनर्निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर मेयर संयुक्ता भाटिया, जय देवी कौशल, नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, प्रमोद, अमित प्रकाश, विमला, नीरज सिंह, राजेश सिंह, अमरेश रावत, संजय सिंह, विमल परमार सहित सभी पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें