अपनी टिप्पणियों और बयानों से मशहूर रहने वाले प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां ने बुधवार को एक बेहद अजीब बयान दिया। उन्होंने लोगों से बीजेपी विधायकों से दूर रहने के लिए कहा। आजम का कहना था कि बीजेपी विधायक स्वाइन फ्लू फैला रहे हैं।
दरअसल मामला विधानसभा में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर हुए हंगामे की वजह से हुआ। गन्ना किसानों के मुद्दे पर बीजेपी के विधायकों ने सदन में खूब हो-हल्ला किया। अपनी सीट से शोर करने के बाद वह सभी उठकर वेल में आ गए। वेल में आकर जब काफी देर तक विधायक हंगामा करते रहे तो सरकार की तरफ से मोर्चा आजम खां ने संभाला।