कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न दे पाने पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लगातार ट्रोल हो रही हैं। इस कड़ी में यूपी सरकार के मंत्री सुनील भराला ने भी उन पर अपनी भड़ास निकाली है। भराला ने सोनाक्षी को 'धनपशु' करार दिया।
भराला ने कहा कि नये जमाने में इस तरह के लोग सिर्फ पैसे के लिए भाग रहे होते हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने और उसे खर्च करने की फिक्र होती है। उन्हें संस्कृति, इतिहास और देवी-देवताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। यह बेहद दुखद है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा केबीसी-11 के स्पेशल एपिसोड 'कर्मवीर' में राजस्थान की रूमा देवी की मदद के लिए पहुंची थी। इस दौरान उनसे रामायण का एक सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्होंने लाइफलाइन की मदद से दिया। जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया गया और उन पर लगातार मीम्म भी बनाए गए।