फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, पथराव के बाद फायरिंग भी की

Fri, 02 Jun 2023 06:54 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार, वारदात सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार रावत पर जानलेवा हमला किया गया। वारदात पीजीआई इलाके के बाबू खेड़ा गांव में हुई। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव के बाद फायरिंग भी की। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिली है।

विज्ञापन


जिला महामंत्री प्रमोद कुमार रावत के मुताबिक, बाबू खेड़ा गांव में रहने वाले एक शख्स ने पुराने मामले में समझौते के लिए शुक्रवार को बुलाया था। दोपहर 12 बजे वह बाबू खेड़ा कोठी पहुंचे।

इस बीच आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया और फायरिंग भी की। किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिह के मुताबिक, वारदात सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें