फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा का हमला, कहा- अखिलेश तेरे चार यार, गुंडा, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचार

Tue, 22 Feb 2022 08:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अखिलेश यादव आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर जवाब नहीं दे रहे हैं। सपा आतंकवादियों के साथ नजर आती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : @ianuragthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले से चौथे चरण के चुनाव तक उन पर लगातार आरोप लग रहे हैं, लेकिन वे जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश तेरे चार यार... गुंडा, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचार।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ने कहा कि पहले चरण में अखिलेश पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगा। सपा ने जिनको टिकट दिए उनमें से कुछ जेल में थे तो कुछ बेल पर थे। दूसरे चरण के चुनाव में उन्नाव की दलित बेटी के अपहरण और हत्या में सपा नेता के शामिल होने पर भी अखिलेश से जवाब मांगा गया, पर वे चुप रहे। तीसरे चरण में अहमदाबाद ब्लास्ट में सजा पाने वाले आतंकियों से सपा के रिश्तों को लेकर उनसे जवाब मांगा गया। उस समय भी अखिलेश चुप रहे। अब चौथे चरण के चुनाव में अखिलेश पर आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाने का आरोप लग रहा है। आजमगढ़ में जहरीली शराब मामले में आरोपी रंजेश यादव का सपा से रिश्ता सामने आया है। अखिलेश को जवाब देना चाहिए कि रंजेश और सपा का क्या रिश्ता है?

कांग्रेस को भी फालतू लगता है आतंकवाद का मुद्दा
अनुराग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा। कहा, कांग्रेस को भी राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे फालतू लगते हैं। प्रियंका कहती हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन अखिलेश से सवाल क्यों नहीं पूछती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें