फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : सीएम योगी ने कहा, सपा है दंगेश, दंगाइयों को करते थे सम्मानित, सपा की सरकार होती तो सारी वैक्सीन ब्लैक हो जाती

Tue, 22 Feb 2022 07:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की सरकार होती तो कोरोना की सारी वैक्सीन ब्लैक हो जाती। सपा के छंटे-छंटाए गैंगेस्टर को ही पेंशन दी जाती थी जिनका किसी न किसी मुकदमे में नाम दर्ज था। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी वैसे ही सभी व्यवस्थाओं को सही कराया गया।
विज्ञापन
बहराइच में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरा पहला फैसला एंटी रोमियो दस्ता बनाने का था, लेकिन सपा का पहला फैसला आतंकवादियों को बरी कराना था। सपा का नाम है दंगेश जिन्होंने दंगों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दंगाई को सम्मानित करते थे। सपा ने जरुरतमंदों की पेंशन रोक दी थी। सपा के छंटे-छंटाए गैंगेस्टर को ही पेंशन दी जाती थी जिनका किसी न किसी मुकदमे में नाम दर्ज था। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी वैसे ही सभी व्यवस्थाओं को सही कराया गया। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार होती तो कोरोना की सारी वैक्सीन ब्लैक हो जाती।  

विज्ञापन


पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवदहा मोड़ के पास प्रधानमंत्री की जनसभा हुई। प्रधानमंत्री के आने से पहले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर बनने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है। काशी की भी नई पहचान बनी है। सीएम ने कहा कि सपा व अन्य दलों की सरकार होती तो कोरोना की सारी वैक्सीन ब्लैक हो जाती। भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। वैक्सीन फ्री है तो राशन भी।

सीएम ने कहा, दावा कर सकता हूं कि उत्तर प्रदेश में भूख से कोई नहीं मर सकता। 2017 के पहले बिजली की भयंकर दिक्कत थी, लेकिन अब लगातार बिजली मिल रही है। 2017 से पहले बिजली की जाति व धर्म हुआ करता था। अब पर्याप्त व निर्बाध बिजली मिल रही है। 2017 के पहले नौकरियां निकलती थीं तो चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। कोई किसी का रिश्तेदार तो कोई किसी का नातेदार होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव किए सभी को रोजगार मुहैया कराया है। सीएम ने कहा कि 10 मार्च के बाद बच्चों को स्मार्टफोन व टैबलेट दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि आप लोग तय करिए कि दंगों वाली सरकार चाहिए या काम करने व सम्मान दिलाने वाली सरकार। सीएम ने कहा कि सपा के एक बड़े नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने हर गांव में कब्रिस्तान की बाउंड्री कराई है। सीएम ने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बन रही है और काशी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें