फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की आत्महत्या के लिए भाजपा दोषी: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Sun, 03 Jan 2021 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन में शामिल बिलासपुर के पसियापुरा निवासी बाबा कश्मीर सिंह (75) की आत्महत्या के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि किसान अपने भविष्य को बचाने के लिए अपनी जान दे रहा है लेकिन भाजपा सरकार बेतुके तर्कों व झूठे तथ्यों से काले कृषि-कानून उन पर थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों की मृत्यु के लिए भाजपा दोषी है।
  बता दें कि कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में रामपुर के किसान बाबा कश्मीर सिंह ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले गुरुमुखी में लिखे गए अपने सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार सरकार को बताया है। लिखा कि आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। ये सरकार सुन नहीं रही है और इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं ताकि कोई हल निकल सके।
विज्ञापन


बाबा कश्मीर सिंह की आत्महत्या करने की खबर से लखनऊ से लेकर रामपुर तक अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। सरकार को यह चिंता सता रही थी कि कश्मीर सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर किसानों का आंदोलन कहीं और उग्र रूप में धारण न कर ले। बाबा कश्मीर सिंह ने अपनी अंतिम इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पोते के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए लेकिन सरकार ने उनकी इच्छा भी पूरी नहीं की।

गाजियाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही उनके शव को कड़ी सुरक्षा में रामपुर के लिए रवाना कर दिया। रामपुर लाकर उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में भी पुलिस तैनात रही। इसके बाद उनके शव को पुलिस की सुरक्षा में उनके गांव पसियापुर भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें