फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: अज्ञात वाहन की टक्कर से घर वापस लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 03 Jan 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
- फोटो : prayagraj
विज्ञापन

गोंडा हाइवे मार्ग फिरोजपुर के पास शनिवार देर रात एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नान बाबू सोनकर (24) पुत्र शिव मूरत सोनकर और मनकापुर थाना के अकबरपुर मछली गांव सरैया निवासी अजय सोनकर (20) किसी काम से गोंडा गए थे जहां से वह बाइक से गोंडा वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक नान बाबू पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। जहां से वह अजय के साथ फिरोजपुर गया था। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर गोंडा वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें