फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश कर रही मोदी सरकार'

Sat, 18 Jul 2015 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार अपनाते हुए बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बदले और घृणा की राजनीति की तीव्र निन्दा की है। कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी से पहले फूड पार्क हटाया गया।

इसके बाद ट्रिपल आईटी बंद किया गया और अब जगदीशपुर पेपर मिल को फर्जी कारणों को दिखाते हुए केंद्र का भारी उद्योग मंत्रालय महाराष्ट्र ले जा रहा है।

कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश है।

सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाले मोदी अब उत्तर प्रदेश के उस हर क्षेत्र के विकास का कार्यक्रम ठप करना चाहते हैं जहां की जनता ने उनकी पार्टी को नकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली और अमेठी की जनता नेहरू-गांधी परिवार के प्रति वर्षों से लगाव रखती रही है। लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं। ऐसे में किसी भी लोककल्याणकारी सरकार को विकास में बाधक नहीं बनना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें