फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने लगाया घनश्याम मिश्र पर दांव

विज्ञापन
24द्दस्रड्डश्च1-गोंडा में घनश्याम मिश्र।(संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए आपस में चल रहे द्वंद का समापन बुधवार की रात हो गया। भाजपा ने भगहरबुलंद गांव के रहने वाले घनश्याम मिश्र को प्रत्याशी बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के लिए घनश्याम मिश्र पर दांव लगाकर ब्राह्मण वोटरों का चितेरा होने का संकेत देने की कोशिश की गई है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद हथियाने के लिए घनश्याम मिश्र पर दांव लगाया गया है। चर्चा यह भी है कि घनश्याम पार्टी के नहीं बल्कि व्यक्तिगत चितेरे हैं।
विज्ञापन

झंझरी ब्लाक के भगहरबुलंद गांव के रहने वाले घनश्याम मिश्र के पिता स्व. राम निवास मिश्र राजस्व विभाग में अमीन पद पर थे। राजनीति में पहली बार कदम रखते हुए झंझरी तृतीय वार्ड से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर मैदान फतह किया था। इस वार्ड से सुरेश शुक्ल को भाजपा ने समर्थन दिया था, लेकिन वह घनश्याम से चुनाव हार गए थे। चुनाव जीतने के बाद घनश्याम समेत एक दर्जन जीतने वाले सदस्यों को भाजपा ने संगठन में शामिल किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर घनश्याम मिश्र को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। तीन नाम भेजे गए थे, जिसमें घनश्याम मिश्र को प्रत्याशी बनाने का निर्देश मिला था।
पैनल में भेजा तीन नाम, घनश्याम पर मुहर
भाजपा संगठन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम प्रदेश संगठन को भेजा था। कटरा बाजार द्वितीय से जीते प्यारे निषाद, नवाबगंज से महेंद्र सिंह तथा झंझरी तृतीय से सदस्य पद पर जीते घनश्याम मिश्र का नाम भेजा गया था। तीनों में महेंद्र सिंह की दावेदारी तगड़ी मानी जा रही थी। महेंद्र सिंह तीन दशक से भाजपा संगठन व संघ से जुड़े हैं। विद्याभारती सहित अन्य सांगठनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। जिले में सबसे अधिक मतों से जिला पंचायत सदस्य पद पर विजयी हुए थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 14 हजार मतों से पराजित किया था। लेकिन ब्राह्मण चेहरा को आगे लाने के लिए संगठन ने घनश्याम मिश्र पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा के ये ब्राह्मण चेहरे, पर दौड़ से रहे बहुत दूर
भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से कई ब्राह्मण प्रत्याशी मैदान मारने में सफल रहे। जिन्हें भाजपा का समर्थन नहीं मिला था उन्हें जीतने के बाद संगठन ने अपना लिया। झंझरी द्वितीय वार्ड से भाजपा की निर्मला पांडेय चुनाव जीती हैं। इसके अलावा झंझरी चतुर्थ से अनुराधा शुक्ला भी भाजपा से चुनाव जीत चुकी हैं। बेलसर से रवींद्र कुमार पांडेय निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीते लेकिन बाद में उन्हें भाजपा ने अपना बना लिया। इसी तरह तरबगंज से विधायक प्रेम नरायन पांडेय के बहुत की करीबी रामधोख मिश्र भी मौजूदा समय भाजपा में हैं। रुपईडीह से श्रवण शुक्ल, नमिता तिवारी भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
सांसद बृजभूषण बनेंगे पांच जिलों के खेवनहार
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पांच जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दायित्व दिया है। पांच जिलों के प्रत्याशी घोषित होने पर सांसद ने ट्विट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा पार्टी प्रदेश संगठन के नेतृत्व में देवीपाटन मंडल व अंबेडकर नगर त्रिस्तरीय जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव जिताने की मिली जिम्मेदारी का दायित्व पूरी शिद्दत, कर्तव्यनिष्ठा, पराकाष्ठा, सामाजिक समरसता का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को उत्कर्ष पर ले जाएंगे।
भाजपा की नीतियों को नतीजों में बदलते हुए देवीपाटन मंडल में गोंडा से घनश्याम मिश्र, बहराइच से मंजू सिंह पत्नी अतुलवीर सिंह, बलरामपुर से आरती देवी, श्रावस्ती से निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्र व अंबेडकर नगर से साधु वर्मा को हर संभव प्रयास कर जिताने की कोशिश की जाएगी। इससे पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें