फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 1-2 मई को लखनऊ में

Fri, 21 Apr 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 1 व 2 मई को राजधानी लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


करीब नौ महीने बाद होने जा रही इस बैठक में दो प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है। एक प्रस्ताव राजनीतिक होगा तो दूसरा प्रस्ताव आर्थिक मुद्दों पर होगा। इसमें मुख्य रूप से किसानों और गरीबों पर फोकस किया जा सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में यह दूसरी बैठक होगी। पिछले वर्ष अप्रैल में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद झांसी में पहली बैठक हुई थी। तब भाजपा विपक्ष में थी।
विज्ञापन


साथ ही उसके सामने 14 वर्षों के वनवास से उबरकर सत्ता पाने की चुनौती थी। अब वह इस चुनौती पार पाने के साथ ही भारी बहुमत से सरकार में आ चुकी है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान का देंगे संदेश

- फोटो : अमर उजाला
जाहिर है, इस बार पार्टी के रणनीतिकारों के सामने संघर्ष के जरिए समाज में उपस्थिति दर्ज कराने की चिंता नहीं, बल्कि सरकार में होने के नाते सत्ता के जरिए समाज के सरोकारों से जुड़ने और उन्हें समस्याओं के समाधान का संदेश देने की चुनौती खड़ी है।

स्वाभाविक रूप से बैठक में पार्टी के प्रमुख नेताओं की तरफ से इस बारे में जिम्मेदारी समझाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही यह संदेश देने की भी कोशिश की जाएगी कि किस तरह संगठन को समाज और सरकार के बीच सेतु की भूमिका में लाया जा सकता है।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के फैसलों और कार्यक्रमों पर मंथन के साथ ही सूबे में होने वाले निकाय चुनाव के सिलसिले में भी बातचीत होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें