फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में तबाही फैलाने की साजिश रच रहे 10 आतंकियों में से नौ यूपी के

Fri, 21 Apr 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन
छह राज्यों की संयुक्त कार्रवाई के बाद यूपी एटीएस ने आईएस के खोरासान मॉडल से प्रभावित जिन 10 संदिग्‍ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 9 यूपी के हैं। जहां चार गिरफ्तार संदिग्‍धों में बिजनौर के दो व एक उन्नाव का है, वहीं हिरासत में लिए गए 6 संदिग्‍धों में 5 बिजनौर के जबकि एक शामली का है।
विज्ञापन


इस पूरे अभियान में यूपी एटीएस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, पंजाब‌ पुलिस, क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एटीएस और बिहार पुलिस की टीम शामिल थी।

मीडिया सेंटर में आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीणा ने पत्रकारो को बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को पता चला था कि इस तरह का संगठन तैयार किया जा रहा है जो देश में अशांति फैलाकर सामाजिक सौहार्द में खलल डालना चाहता है।
विज्ञापन


कई अन्य राज्यों की ओर से भी इस बारे में यूपी एटीएस को सूचनाएं मिली थी जिसके बाद संयुक्त टीमें बनाकर पुलिस ने कार्रवाई की और एक साथ नौ टीमें बनाकर नौ स्‍थानों पर ‌दबिश दी गई और 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दह से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

गुनाह के हिसाब से मिलेगी सजा

demo pic
आईजी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में जिस व्यक्ति की जितनी संलिप्तता होगी। उसके खिलाफ उतनी ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसमें कुछ युवकों का मानसिक रूप से धार्मिक कट्टरता की ओर झुकाव हुआ है लेकिन अभी तक कोई अपराध नहीं किया है। ऐसे युवकों से व्यक्गित रूप से बातचीत कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की कोशिश की जाएगी।

लखनऊ में मारे गए सैफुल्लाह के गैंग से संबंध नहीं
आईजी लोक शिकायत ने बताया कि इस घटना का पूर्व में लखनऊ में एनकाउंटर में मारे गए सैफुल्लाह या उसके गैंग से कोई संबंध नहीं है। लेकिन दोनों ही ग्रुप की मॉडल अपरेंडी एक जैसी नजर आ रही है। इस बारे में पकड़े गए युवकों को रिमांड पर लेने के बाद दोबारा पूछताछ की जाएगी।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में ट्रेन में धमाके के बाद आईबी की सूचना के आधार पर एटीएस ने लखनऊ की हाजी कॉलोनी में सैफुल्लाह नाम के संदिग्‍ध आतंकी को मार गिराया था और उसके घर से भारी मात्रा में कारतूस व आईएस से जुड़े साहित्य व झंडे बरामद किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें