फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की विभागों, प्रकोष्ठों व प्रकल्पों के संयोजकों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 04 Aug 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को पार्टी के 17 विभागों, 9 प्रकल्पों व 17 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। कई पदाधिकारियों को उन्हीं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी गई है जिन पर वो अभी तक काम कर रहे थे।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है। शिव कुमार पाठक को प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अशोक तिवारी को विभागों व प्रकल्पों का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश श्रीवास्तव को अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृज बहादुर को पिछड़ा मोर्चा एवं किसान मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सीडी कांड को लेकर चर्चा में आईं कल्पना तलवार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। इसी तरह विनीत अग्रवाल को भी व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक की एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का काम शुरू कर दिया है।

ये बने इन विभागों के संयोजक



इन प्रकल्पों के संयोजक ये बने

विज्ञापन

घोषित किए गए प्रकोष्ठों के संयोजक




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें