फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के लिए बिक रहे हैं ऑनलाइन बकरे, कीमत सुन चकरा जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद को लेकर बकरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन बिक रहे बकरों की कीमत 6 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक है। अब तक के डिमांड ट्रेंड की बात करें तो सबसे ज्यादा मांग अजमेर के जमुनापारी और तोतापारी बकरों की है।
विज्ञापन


अभी बकरीद में दो सप्ताह से ज्यादा का समय है। बकरीद का चांद दिखने में अभी हफ्ता भर का समय है। पर, बकरीद को लेकर ऑनलाइन मार्केट सज चुका है। बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

ऑनलाइन वेबसाइट पर ओएलएक्स व क्विकर पर बकरों की तलाश कर रहे लोग अजमेर के तोतापारी और जमुनापारी को पंसद कर रहे हैं। कारण इनकी कीमत 35 से 50 हजार हैं।
विज्ञापन

OLX पर सबसे महंगा बकरा लखनऊ का

वहीं लखनऊ के ईशान रावत का बकरा 5 लाख रुपये का है। वह इसे ओएलएक्स पर बेच रहे हैं। ईशान का दावा है कि उनके बकरे की पीठ पर मोहम्मद लिखा है। ओएलएक्स पर अभी यह सबसे महंगा बकरा है।

वहीं दिनेश कुमार का देसी बकरा 14 हजार रुपये का है। मोहम्मद सुहैल के बकरों का भाव काफी कम है वे अपना बकरा मात्र 6000 में बेंचने को तैयार हैं।

शहर में बकरा बाजार भी सजने को तैयार है। हुसैनाबाद इलाके के अलावा मौलवी गंज व दुबग्गा बाजार में बकरा बाजार लगेंगे।हुसैनाबाद ट्रस्ट की मानें तो मंडी का टेंडर मांगा गया है। बकरीद के चांद से बाजार लगने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें