तहसील मृतकों की संख्या
सलोन 7,260
लालगंज 7,191
रायबरेली 8,575
डलमऊ 3,833
ऊंचाहार 4,363
महराजगंज 6,547
कुल 33,936
इनकम टैक्स वालों से आठ लाख की वसूली
जिले के तीन हजार ऐसे लोग हैं, जो इनकम टैक्स देने के बाद भी पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। मामला पकड़ में आने के बाद इनकम टैक्स वालों से वसूली की जा रही है। अब तक विभाग की तरफ से आठ लाख की वसूली की जा चुकी है। शेष लोगों से भी वसूली कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी-प्रभारी उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि कृषि निदेशालय लखनऊ की तरफ से 33 हजार 936 मृतक किसानों की जो सूची यहां पर भेजी गई है, वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी थे। सभी तहसील के एसडीएम को मृतक किसानों की सूची भेजकर उनका सत्यापन कराने के लिए कहा गया है। सत्यापन के बाद ही पता चल पाएगा कि किस किसान की कब मौत हुई और उनके खाते में पीएम सम्मान निधि की कितनी धनराशि पहुंची। मरने के बाद भी किसी किसान ने योजना का लाभ लिया है तो उस धनराशि की वसूली उनके परिजनों से कराई जाएगी।