फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर बिजली के लिए होगी बड़ी डील

Sun, 05 Oct 2014 01:57 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन दीपावली के लिए अतिरिक्त बिजली के इंतजाम के लिए चौतरफा हाथ-पांव मारने में जुटा है। 20 से 24 अक्तूबर तक शॉर्ट टर्म टेंडर के जरिये 1500 मेगावाट बिजली खरीदने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने के लिए 13 अक्तूबर से 12 नवंबर तक 700 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए टेंडर मांगे गए हैं। फिलहाल बिजली की कमी को देखते हुए 6 अक्तूबर तक उद्योगों की दो घंटे कटौती जारी रखने का भी फैसला किया गया है।

गुरुवार व शुक्रवार को छुट्टी होने तथा तापमान में गिरावट की वजह से बिजली की मांग में थोड़ी कमी आई है। शनिवार को 12,500 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गई। पावर कॉर्पोरेशन के इंजीनियरों का कहना है कि बीते 24 घंटे के दौरान गांवों समेत सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल से ज्यादा आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


एनर्जी एक्सचेंज में बिजली की दरें कम होने के बाद अतिरिक्त बिजली खरीदकर गांवों को 10 घंटे आपूर्ति की जा रही है। मांग के मुकाबले उपलब्धता ज्यादा होने की वजह से दबाव थोड़ा कम हुआ है।
विज्ञापन

इसलिए राज्य को नहीं होगी दिक्कत

केंद्र से अब भी निर्धारित कोटे की लगभग 1500 मेगावाट बिजली कम मिल रही है लेकिन राज्य के बिजलीघरों से 5900 मेगावाट से ज्यादा उपलब्ध होने से बहुत ज्यादा समस्या नहीं है।

हालांकि पानी की कमी के चलते उत्तराखंड की टिहरी व कोटेश्वर जल विद्युत परियोजना से उत्पादन घटने से यूपी का कोटा कम हो गया है।

पारीछा की बंद इकाई 19 तक चालू करें
पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल व एमडी एपी मिश्र ने शनिवार को शक्ति भवन में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर दीपावली पर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने की रणनीति तैयार की।

अग्रवाल ने राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि 15 सितंबर से बंद चल रही पारीछा की 250 मेगावाट की बंद इकाई को 19 अक्तूबर तक हर हाल में चालू कर दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें