फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में एक और बदलाव संभव, कई अफसरों को तैनाती का इंतजार

Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में निकाय चुनाव से पहले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। कई अफसरों को तैनाती मिल सकती है। एसपी रैंक के अफसरों तक में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में एक और बदलाव होने की आहट है। इसमें एडीजी से लेकर एसपी रैंक तक के अफसरों के तबादलों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल इस महीने के आखिर में प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यानी निकाय चुनाव से पहले प्रयागराज को नया एडीजी मिलना तय है। इसके अलावा कई अधिकारी अब भी प्रतीक्षारत हैं। इसमें डीजी रैंक के आशीष गुप्ता, एडीजी रैंक के जीके गोस्वामी, डीआईजी रैंक के अफसर अनंत देव और एसपी रैंक के चार अफसर अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां के पुलिस कप्तान बदले जाने हैं। इसमें 2017 बैच के आईपीएस अफसरों की तैनाती भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि शीर्ष स्तर पर तबादलों को लेकर चर्चा भी हो चुकी है, लेकिन उसका नतीजा नहीं निकला। आज शाम को इस पर दोबारा मंथन हो सकता है। अब देखना है कि कौन अधिकारी कहां भेजा जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें