फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : नगर निगम के तीन कर्मचारी निलंबित, तेल चोरी व घूस लेने का झूठा आरोप लगाने के मामले में कार्रवाई

Wed, 14 Dec 2022 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसके साथ ही आरआर विभाग में गड़बड़ी की रोकथाम को लेकर विशेष तौर पर दो बाबुओं की तैनाती भी की गई है। इस मामले की अलावा जोनल कार्यालय आठ में तैनात एक कर्मचारी को कर अधीक्षक पर घूस लिए जाने आरोप लगाने को लेकर हुई है।
विज्ञापन
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ियों से तेल चारी, मरम्मत में लापरवाही और बिना आदेश गैरेज में मौजूद रहने के मामले में नगर आयुक्त ने आरआर विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। गत 25 नवंबर को केंद्रीय कार्यशाला में नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही आरआर विभाग में गड़बड़ी की रोकथाम के लिए विशेष तौर पर दो बाबुओं की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा जोनल कार्यालय आठ में तैनात एक कर्मचारी को कर अधीक्षक पर घूस लेने का झूठा आरोप लगाने पर निलंबित किया गया है। जांच में आरोप गलत मिला था।

विज्ञापन


आरआर विभाग में चल रही तेल चोरी व वाहनों की मरम्मत में घालमेल की शिकायतों के बाद 25 नवंबर को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रशासन अभय पांडेय और अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने आरआर विभाग में औचक छापा मारा था। इस दौरान गैरेज में तीन ड्रम मोबिल ऑयल मिला था। इतनी मात्रा में जला मोबिल कहां से आया, इसका जवाब कर्मचारी नहीं दे पाए।

कार्यशाला में 350 कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन कौन कर्मचारी क्या काम करता है, इसकी जानकारी भी कार्यशाला वाले नहीं दे पाए। मौके पर खड़ी मिली जेसीबी में तेल खर्च बताने वाला मीटर गायब था, जबकि कई गाड़ियां बिना नंबर की मिलीं। मौके पर मौजूद फिटर भास्कर सिंह इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। इस दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने नगर आयुक्त को बताया कि फिटर भास्कर सिंह और चौकीदार राकेश तिवारी पर डीजल चेारी का आरोप है। इसके कारण इनको सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक के कार्यालय से संबद्ध किया गया है, लेकिन ये केंद्रीय कार्यशाला में ही रहते हैं। कार्यशाला में इनकी मौजूदगी संदेहास्पद है। इस पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने उनके कार्यालय में तैनात लिपिक पंकज वर्मा को विशेष तौर पर आरआर विभाग में तैनात कर यहां की गड़बड़ियां सुधारने की जिम्मेदारी दी। इनके अलावा जोन सात में तैनात लिपिक कल्याण सिंह को भी आरआर विभाग में नियुक्त किया है।
विज्ञापन


घूस का झूठा आरोप लगा सोशल मीडिया पर किया वायरल
नगर निगम जोन आठ में अनुचर पद पर तैनात कर्मचारी महेंद्र ने बीते माह जोन के दो कर अधीक्षक व एक राजस्व निरीक्षक पर घूस लेने का आरोप लगाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप था कि तीनों कर्मचारियों ने विद्यावती तृतीय वार्ड के एक मकान के गृहकर नामांतरण को लेकर 40 हजार रुपये ले लिए और काम नहीं किया। मामले की जांच हुई तो पता चला कि जिस भवन के नामांतरण को लेकर आरोप लगा, उस नंबर का कोई भवन दर्ज ही नहीं है। साथ ही पता चला कि आरोप लगाने वाला कर्मचारी ड्यूटी पर नशा करके आता है और आए दिन गायब रहता है। पूछताछ करने पर अभद्रता करता है। इसे लेकर कार्रवाई शुरू की गई तो उसने झूठा आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर नगर आयुक्त ने उसे निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें