फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भीम आर्मी के अध्यक्ष बोले- वोट पाने के लिए केंद्र सरकार ने दलितों-पिछड़ों को मंत्री बनाया

Thu, 22 Jul 2021 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर साइकिल यात्रा के प्रथम चरण को पूरा कर लिया है। दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त के महीने में की जाएगी।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में चंद्रशेखर रावण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा दलित व पिछड़ा विरोधी पार्टी है। केंद्र व राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में बहुजनों के लिए कुछ नहीं किया और जब यूपी चुनाव आने वाले हैं तो वोट पाने के लिए मंत्रिमंडल में उन्हें जगह दे दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर साइकिल यात्रा के प्रथम चरण को पूरा कर लिया है। दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त के महीने में की जाएगी।

चंद्रशेखर ने अपील की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता मुद्दों पर वोट करे। धर्म पर वोट न करे। भाजपा बहुजन विरोधी है।

उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही चुनाव में सरकार ने प्रशासन का इस्तेमाल किया। विपक्ष के लोगों को पर्चा तक दाखिल नहीं करने दिया गया। लखीमपुर खीरी में एक महिला की साड़ी खींचकर उसे अपमानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बहुजनों पर जबरदस्त अत्याचार हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें