फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Gaurav train: 21 जून से शुरू होगी 'भारत गौरव' ट्रेन, अयोध्या से चलकर नेपाल के जनकपुरी जाएगी

Thu, 16 Jun 2022 04:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अयोध्या से नेपाल के जनकपुरी जाने वाली भारत गौरव ट्रेन 21 जून से शुरू हो रही है। इसमें यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
अयोध्या से जनकपुरी जाएगी भारत गौरव ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का रैक आलमबाग स्थित कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप से दिल्ली रवाना कर दिया गया। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि ट्रेन 21 जून से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली से चलकर अयोध्या के रास्ते नेपाल के जनकपुरी जाएगी। दिल्ली में ट्रेन के प्रमोशन के लिए एक मेगा रोड शो भी होगा। भारत गौरव ट्रेन पहली बार श्री रामायण यात्रा पर निकल रही है।

इसमें देखो अपना भारत डीलक्स ट्रेन की बोगियों का उपयोग किया गया है। 17 रात और 18 दिन की लंबी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। बड़े बाथरूम बनाए गए हैं। विनायल रैपिंग से बाहरी साजसज्जा की गई है।
विज्ञापन


ईद के त्योहार से लेकर जीव जंतुओं का प्राकृतिक संतुलन, सारनाथ व योग के विभिन्न आयाम दिखाए गए हैं। यह ट्रेन भारत और नेपाल के दो तीर्थ स्थलों अयोध्या व जनकपुर को जोड़ेगी। ट्रेन में सिर्फ एसी थर्ड क्लास की बोगियां होंगी। डेस्टिनेशन पर यात्रियों को डीलक्स होटलों में ठहरने और शाकाहारी भोजन और वाहनों से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था आइआरसीटीसी करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें