फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video call with prisoners: जेल में बंद कैदियों की परिजनों से हो सकेगी वीडियो कॉल पर बात

Thu, 16 Jun 2022 03:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जेल मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया है कि कैदियों को जेल से अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करने की सुविधा प्रदान की जाए और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारागार विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से वीडियो काल के जरिए बात कराए जाने की व्यवस्था की जाए। बंदियों से उनके परिजनों से होने वाली बातचीत की रिकार्डिंग की भी व्यवस्था हो। इससे न सिर्फ कैदियों के परिजनों को जेल के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी बल्कि अनियमितता की शिकायतें भी दूर होंगी। जेल मंत्री ने प्रदेश भर की जेलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


जेल मंत्री ने कहा कि अपनी मां के साथ जेलों में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बेहतर ढंग से हो तथा उन्हें यह महसूस न हो कि वे जेल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाए।

जल्द ही बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को इस्टाल लगाकर उन्हें आमजन तक पहुंचाया जायेगा। धर्मवीर प्रजापति ने जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कि कैदियों के भोजन की बेहतर व्यवस्था हो, मानकों के साथ कोई समझौता न किया जाए। मंत्री ने योग दिवस की तैयारियां समय से पूरी करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें