चर्चा यह भी रही कि सीनियर छात्र, छात्रा का इंट्रो लेने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा से इस मामले की लिखित शिकायत की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इसके बाद पिटने वाला छात्र प्रॉक्टर के पास पहुंचा और उसने भी पत्रक देकर पीटने वाले छात्रों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
इसे लेकर प्रॉक्टर कार्यालय में देर रात तक हंगामा चलता रहा। प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।चूंकि मामला जूनियर-सीनियर के बीच का है। इसलिए इसे रैगिंग कमेटी के पास भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपित छात्र को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन को लिखा गया है।
विश्वविद्यालय में आए दिन हो रही अराजकता, मारपीट, छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश न लगता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर इंचार्ज सिक्योरिटी का नया पद सृजित किया है। सोमवार को रजिस्ट्रार प्रो. एस विक्टर बाबू की ओर से जारी आदेश में केमेस्ट्री के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. गजानन पांडेय को प्रोफेसर इंचार्ज सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की जिम्मेदारी होगी। अभी तक सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी सिक्योरिटी के लोगों के ही पास थी।