फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : शराब की दुकान के मैनेजर से दिनदहाड़े लूट, एक लाख 60 हजार लेकर फरार हुए बदमाश

Tue, 17 Sep 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह शराब की दुकान के मैनेजर से बाइक सवार बदमाश एक लाख 60 हजार नकदी छीन कर फरार हो गए। दिन दहाड़े छिनैती की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सेल्समैन की तहरीर पर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के खैरा कला गांव निवासी राजकुमार सिंह की संत नगर में शराब की दुकान है। वहां पर सेल्समैन सुरेश कुमार जायसवाल और मैनेजर श्याम जायसवाल कार्यरत हैं। सुबह शराब दुकान के मैनेजर श्याम जायसवाल एक लाख 60 हजार नकद बैग में लेकर लेकर खैरा कला स्थित राजकुमार सिंह के घर पर पहुंचाने के लिए जा रहा था।

वह संतनगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित ददरी मोड़ के पास बाइक से पहुंच दो बदमाशों ने  टक्कर मारकर श्याम जायसवाल को गिरा दिया। श्याम के गिरने के बाद बदमाश बैग छीन कर भाग गए।  बैग में एक लाख 60 हजार नकदी था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद मैनेजर श्याम जायसवाल ने राजकुमार सिंह और लालगंज पुलिस  को सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। दिन दहाड़े इस छिनैती की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शराब दुकान के मालिक राजकुमार सिंह बीमार पिता का  इलाज कराने गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें