फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : भाजपा नेता को चप्पल से मारने का वीडियो वायरल, नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

Thu, 02 Sep 2021 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

महिला ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष इसे विरोधियों की साजिश बताते हुए जानलेवा हमला कर मारपीट व गाली देने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी में हाईवे पर महिला ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को रोककर किया बवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) हाईवे पर महिला द्वारा बाइक से जा रहे भाजपा नेता को चप्पल से मारने का वीडियो वायरल होने पर दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। जबकि नेता इसे विरोधियों की साजिश बताते हुए जानलेवा हमला कर मारपीट व गाली देने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


त्रिवेदीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष को बाइक से हाईवे पर जाते समय महिला द्वारा पकड़कर चप्पल से मारने व अपशब्द कहते हुए रुपये वापस करने की बात कहने का एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा में रहा। बृहस्पतिवार को इसके सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रुकनापुर निवासी महिला पियारा का आरोप है कि करीब दो साल पहले इनके पुत्र मुकेश कुमार को स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपये भाजपा नेता ने लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर रुपया वापस मांगा तो यूनियन बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकालने के लिए चेक दिया था। चेक लेकर बैंक जाने पर कर्मचारियों ने खाते में रुपया नहीं होने की जानकारी दी।




आरोप है कि बुधवार को रुपया मांगने पर भिलवल चौराहे पर जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा का कहना है कि भिलवल चौराहे पर रुकनापुर की पियारा व त्रिवेदीगंज के कई लोगों ने बाइक से जाते समय रोका और उनसे गालीगलौज मारपीट कर दलित उत्पीड़न व छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। इनका कहना है कि महिला से रुपये उधार लिए थे जिसमें एक लाख 30 हजार रुपये नकद वापस कर दिए थे। बाकी का चेक महिला को दिया था। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है।
विज्ञापन


एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे का है। इसमें एक सितंबर को एक महिला व त्रिवेदीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा के बीच विवाद हो रहा है। महिला का कहना है कि उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पौने दो लाख रुपये लिए हैं। जबकि उत्तम वर्मा का कहना है कि उनके द्वारा महिला को पैसा वापस किया जा चुका है। पुलिस को दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिया है जिसकी जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-मनोज पांडेय, एएसपी दक्षिणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें