फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी स्कूल बस हादसा: ड्राइवर की गलती से हुई दुर्घटना, हेड मास्टर ने दी तहरीर, बस चालक पर केस दर्ज

Thu, 04 Apr 2024 06:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Barabanki school bus accident:मंगलवार की शाम को बाराबंकी में स्कूल बस हादसा हुआ था। इसमें तीन स्कूली बच्चों सहित चार लोगों की मौत हुई थी। अब इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
 
विज्ञापन
इस बस हादसे में 40 स्कूली बच्चे सवार थे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस पलटने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत को लेकर हेडमास्टर की तहरीर पर देवा कोतवाली में बस चालक के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से बस चला रहा था। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के तेजवापुर गांव निवासी ज्ञानेश कुमार वर्मा वर्तमान में सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का में हेडमास्टर के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


हादसे के वक्त वह भी बस में सवार थे। उन्होंने तहरीर में बताया कि बस शैक्षिक भ्रमण से लौट रही थी। मोहम्मदपुर खाला थाने के मोहरी गांव निवासी पंकज वर्मा बस को तेज रफ्तार में लापरवाही से चला रहा था। इस दौरान बस ने एक बाइक को टक्कर मारी और पलट गई। एसएचओ देवा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी का इलाज चल रहा है। संवाद

अजय के कटे हाथ का हुआ ऑपरेशन
बस हादसे में गंभीर घायल होने के बाद केजीएमयू भेजे गए छात्र अजय, छात्रा ज्योति व बाइक सवार प्रदीप का इलाज चल रहा है। लोइलीपुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला निवासी अजय का बाया हाथ कट चुका है। उसके सिर में गिट्टी घुस गई थी। डॉक्टरों ने बुधवार को अजय के कटे हाथ का ऑपरेशन किया। जबकि पंडितपुरवा निवासी ज्योति का कलाई टूट गई है। महानिदेशक शिक्षा कंचन वर्मा व बीएसए संतोष देव पांडेय ने ट्रामा पहुंचकर घायलों का हाल लिया।बीएसए ने बताया कि डॉक्टरों ने तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं, सीएचसी में भर्ती पर्वतपुर निवासी कृष्ण बिहारी के पुत्र गुलशन, पुत्री रागिनी व राजकुमार के पुत्र छोटू को बुधवार को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी सहायता
रामनगर (बाराबंकी)। बस हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए आर्थिक सहायता दिलाने के लिए रामनगर तहसील प्रशासन ने जितला प्रशासन को पूरी रिपोर्ट भेज दी है। मंगलवार रात एसडीएम रामनगर पवन कुमार व तहसीलदार महिमा मिश्रा ने अस्पताल पंहुचकर घायलों से मिली। इसके बाद तहसीलदार गांव भी गई। रात तीन बजे वहां से तहसील लौटी और रिपोर्ट मेल करवाई।

बच्चियों को वकीलों ने दी श्रद्धांजलि 
बस दुर्घटना में तीन बच्चियों की मौत को लेकर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में शोकसभा हुई। अधिवक्ता पूरा दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे। शोक सभा में बार अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री शाहीन अख्तर, नरेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, रामनगर तहसील बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालय के जज रोहित शाही की उपस्थित में वकीलों ने दो मिनट का मौन रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें