फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो मामला: बाराबंकी सांसद ने मुकदमा दर्ज कराया, निष्पक्ष जांच की मांग की

Mon, 04 Mar 2024 10:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बाराबंकी सांसद ने मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो एडिटेड है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
उपेंद्र सिंह रावत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी से भाजपा के मौजूदा सांसद और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उपेंद्र रावत का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक वीडियो वायरल होते ही प्रदेश भाजपा के नेताओं में हलचल मच गई। पार्टी स्तर पर इस संबंध में पड़ताल शुरू कर दी गई है। रावत के राजनीतिक भविष्य का निर्णय अब केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से ही होगा।

विज्ञापन


उधर, सांसद ने मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वीडियो फर्जी और एडिटेड है।



सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि सांसद की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। वीडियो एडिट किया गया है।

हालांकि रविवार को पूरा दिन इस वीडियो को लेकर काफी चर्चाएं होती रही। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें