इसके अगले दिन छात्रा की मां ने कुछ वकीलों से मिलकर नया प्रार्थना पत्र तैयार कर दो लोगों के खिलाफ छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस तहरीर पर दोनों के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में लेखपाल शिवकुमार और शिवपल्टन पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। घटना की जांच एसपी गौतम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।