फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : पूर्व छात्र की चाकू मारकर हत्या,  छात्र को भर्ती करा कर लौट रहे घायल दो सिपाहियों में एक की मौत

Sun, 08 May 2022 11:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में फिल्मी सितारे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करने आए थे। इस दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देर रात कार्यक्रम से बाहर निकालने पर सात के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इसमें चाकू लगने से घायल कॉलेज के पूर्व छात्र सूयश सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी : चिनहट देवा रोड पर स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी का शनिवार की देर रात तक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इसमें फिल्मी सितारे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करने आए थे। इस दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देर रात कार्यक्रम से बाहर निकालने पर सात के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इसमें चाकू लगने से घायल कॉलेज के पूर्व छात्र चिनहट निवासी सूयश सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


घायल पूर्व छात्र को अस्पताल पहुंचा कर लौट रहे नगर कोतवाली के दो सिपाही राजकुमार पांडे वा जयसराम यादव मवेशी से टकराकर घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया जहां सिपाही राजकुमार पांडे की मौत हो गई। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें हुए विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई। जिसमें चाकू लगने से एक पूर्व छात्र की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें