घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
फरार डकैतों में खुलना का हमजा, सनकीभगा का असलम, चिटगांव का नासिर उर्फ नसीर, खुलना का बिल्लाल, सुटोबुदरा का नूर इस्लाम, बरीसाल का शुमान और नूर खान शामिल हैं। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों डकैतों के खिलाफ चिनहट में चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इस गिरोह के खिलाफ चिनहट, विभूतिखंड, गोमतीनगर, माल, वाराणसी के रोहनिया, मध्य प्रदेश के कटनी में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, तमंचा, बांका, लोहे का सब्बल, दो पायल, 30,600 रुपये, पांच हजार बांग्लादेशी रुपये, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद की है।