बलरामपुर अस्पताल में दो एक्सरे मशीनें खराब हो गई हैं। इससे मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक मशीन खराब है।
बलरामपुर के रेडियोलॉजी विभाग में लगी डिजिटल एक्सरे की एक मशीन बृहस्पतिवार को खराब हो गई, जबकि एक मशीन तीन दिन से ही खराब है। दो मशीनें खराब होने से मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। कई मरीजों को लौटा दिया गया।
ये भी पढ़े- UP: अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर अखिलेश यादव बोले- सिर्फ समाजवादियों की ही सदस्यता रद्द की जा रही है
मालवीय नगर के मनोज ने बताया कि उनकी मां कांति रस्तोगी (58) घर में फिसलकर गिर गई थीं। इससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर ने एक्सरे लिखा, वह एक्सरे कराने पहुंचे तो पता चला मशीन खराब है। उन्हें जांच के लिए दूसरे अस्पताल जाना पड़ा।
ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला, देखें लिस्ट
वहीं, सीतापुर रोड निवासी अजहर (32) के सीने में चोट आई थी। डॉक्टर के जरिये जांच लिखने पर अस्पताल में नहीं हो सकी। मरीज को निजी केंद्र से जांच करानी पड़ी। निदेशक डॉ. दिनेश के मुताबिक एक मशीन खराब है। किसी मरीज को लौटाया नहीं जा रहा है। कुछ मरीजों को अगले दिन बुलाया गया है।