फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ढाई घंटे ठप रहा बालागंज जलकल, पांच लाख की आबादी ने किया पेयजल किल्लत का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शुक्रवार दोपहर बालागंज जलकल ढाई घंटे तक ठप रहा। इससे शाम की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। जलकल से जुड़ी करीब पांच लाख आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।



पुराना टिकैतगंज काॅलोनी के पास पाइपलाइन में लीकेज के कारण भी करीब पांच हजार की आबादी बृहस्पतिवार से पेयजल किल्लत का सामना कर रही है। जलकल विभाग ने यहां पर टैंकर तो लगाया है, मगर उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है जो पहली या दूसरी मंजिल पर रहते हैं। क्षेत्र में रहने वाली शालिनी मिश्रा बताती हैं, मेरे और मेरे पति, दोनों के पैर में परेशानी है। मैं दूसरी मंजिल पर रहती हूं। ऐसे में हमें पानी के लिए बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि टिकैतगंज में पाइपलाइन में लीकेज के कारण और समस्या आई है। शनिवार सुबह से मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, शुक्रवार दोपहर 1 से 3:30 बजे तक बिजली जाने से भी कई इलाकों में शाम काे समस्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें