फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच हिंसा: अब भाजपा विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर, बीजेपी नगर अध्यक्ष समेत सात नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 12:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच हिंसा में भाजपा विधायक द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर की जिले में चर्चा हो रही है। मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, अज्ञात भीड़ का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
बहराइच में तैनात पुलिसबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में मूर्ति पर हुई पत्थरबाजी और राम गोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद अस्पताल चौराहे पर आक्रोशित भीड़ प्रदर्शन कर रही थी। जिसको लेकर अब बीजेपी महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने बीजेपी नगर अध्यक्ष समेत सात नाजमद व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। जो जिले में चर्चा का विषय बना गया है। बीजेपी विधायक ने भीड़ पर उनके काफिले पर पत्थरबाजी और फायरिंग का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली में दर्ज विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की एफआईआर के अनुसार 13 अक्तूबर को महराजगंज में हुई हिंसा में मृतक रामगोपाल के शव को बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट पर रखकर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी। वे अपने अंगरक्षकों व अन्य सहयोगियों के साथ शव रखे लोगों के पास पहुंचे। इसके बाद डीएम से मिलने सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। सभी को साथ लेकर दोबारा से मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के पास पहुंचे और बातचीत कर शव को मोर्चरी ले जाने लगे तभी कुछ उपद्रवी जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय अध्यापक, सेक्टर संयोजक सुंधाशु सिंह राणा व अज्ञात भीड़ नारेबाजी करते हुए गाली गलौज करने लगी।

 

ये भी पढ़ें - खाली होती रहीं दुकानें... बुलडोजर के डर के बीच बीता दिन; महराजगंज में सन्नाटा

ये भी पढ़ें - महाकुंभ के लिए प्रयागराज में बिना जांच प्रवेश नहीं... इसलिए लिया ये फैसला; यहां बनेंगे होल्डिंग एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन


शव मोर्चरी में रखवाकर वे और डीएम जैसे ही आगे बढ़ते है और गाड़ी मुड़ती है। उक्त लोगों द्वारा कार को रोकने और शेष बचे लोगों को जान से मारने की नियत से पत्थर चलाने लगते है, उसी दौरान भीड़ से फायरिंग भी होती है। कार का शीशा टूट गया, घटना में बेटा अखंड प्रताप सिंह बाल-बाल बचे। सीसीटीवी फुटेज से घटना स्पष्ट होने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अर्पित के बीजेपी नगर अध्यक्ष होने की पुष्टि की है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर दंगा करने, घातक हथियार से हमला करने, हत्या का प्रयास, व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालने, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें