फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, तीन की मौत

Sat, 22 May 2021 11:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोंडा-बहराइच हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम मालिक के भाई व चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा-बहराइच हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम मालिक के भाई व चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रसूलपुर के निकट एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गाड़ी के पंजीकरण की जानकारी कर उसके मालिक आजमगढ़ के गंभीरपुर थना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी विवेक कुमार गौर से संपर्क किया गया। जिस पर उन्होंने अपने भाई विक्की गौर व चालक जावेद औश्र एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के मौत की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें