फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर अड़ा दूल्हा : पहले निकाह, फिर तलाक, घरातियों ने बारातियों को पीटा

Sat, 22 May 2021 11:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

दहेज में मोटरसाइकिल अपाची से बुलेट तक के सफर में निकाह होने के बाद करीब दो घंटे में ही तलाक हो गया। बरातियों की घरातियों  ने पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जनपद के जायस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम में नव युगल जोड़ों का निकाह हुआ। निकाह होने के बाद कार्यक्रम खत्म होते ही दहेज के चक्कर में बात इतनी बिगड़ गई कि उसी समय तलाक देना पड़ा। बताया जाता है कि दहेज में मोटरसाइकिल अपाची से बुलेट तक के सफर में निकाह होने के बाद करीब दो घंटे में ही तलाक हो गया। बरातियों की घरातियों  ने पिटाई भी कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्ष से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बीते सोमवार को केसरिया सलीमपुर गांव में डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव से इमरान पुत्र शौकत अली ने अपने बेटे शाकिर की बारात लेकर आए। रीति रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन्न हुआ। उस दौरान दूल्हा दुल्हन ने निकाह हुआ। शहनाइयां बजी, डीजे बजे, लेकिन यह ख़ुशी कुछ ही पल में गम में बदल गई। लड़की पक्ष ने बताया कि शादी के दो दिन पहले ही दहेज का सारा सामान लड़का पक्ष के यहां पहुंचा दिया गया था। सोमवार को दोनों का निकाह हुआ।

मांगलिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाराती भी वापस चले गए। दुल्हन की विदाई के समय अचानक दूल्हे व उसके पिता ने अपाची मोटरसाइकिल की जगह बुलेट की मांग रख दी। लड़की के पिता ने बात मान भी ली और एक लाख पैंसठ हजार का चेक दूल्हे को दे दिया। बुलेट गाड़ी का दाम अधिक होने से बात इतने पर नहीं बनी तो फिर से 35 हजार का चेक लड़की के पिता ने दूल्हे को दिया। उसके बाद अचानक दूल्हे ने बुलेट गाड़ी लाकर देने की बात पर अड़ गया।
विज्ञापन


एजेंसी से संपर्क करने पर पहले बुकिंग फिर कुछ दिन बाद गाड़ी मिलने की बात बताई गई। दूल्हे के न मानने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता के साथ परिजनों को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों का तलाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के व उसके पिता को   थाने ले आई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष लिखित में तलाक कर लिए थे।

बुधवार की देर शाम लड़की के पिता की तहरीर पर आमिर खान पुत्र इमरान खान, इमरान खान पुत्र शौकत अली व सात आठ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उधर लड़के पक्ष के तरफ से मिली तहरीर के अनुसार लड़की पक्ष के विरुद्ध मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जाँच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें