फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: मूर्ति विसर्जन के दौरान छत से चलाए पत्थर, युवक को घर में घसीट कर मारी गोली, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 14 Oct 2024 11:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Communal dispute in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान छत से चले पत्थर के दो बाद समुदायों में विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 
विज्ञापन
बहराइच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। गाने के विरोध में दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली-गलौज की और छत से पत्थरबाजी कर दी। बताया जाता है कि पत्थर चलने से मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। जिससे दूसरे समुदाय ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन दौरान दूसरे समुदाय के लोग एक युवक को घर के अंदर पकड़ ले गए और गोली मार दी। जिससे रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा(24) की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने पहुंचा राजन(28) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। यही नहीं लगभग एक दर्जन अन्य लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात है। एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी महराजगंज में कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले गाली गलौज और फिर चला दिया पत्थर

मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महसी तहसील की प्रतिमा शांति पूर्वक विसर्जन के लिए जा रही थी। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी सोनार अब्दुल हमीद अपने बेटे सबलू, सरफराज व फहीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरु कर दी। मूर्ति के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पत्थरबाजी कर दी। जिसमें मां दुर्गा का हाथ खंडित हो गया। जिसके बाद विसर्जन रोक कर लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमीद व उनके साथ मौजूद हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरु कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

एसपी समेत छह थानों की पुलिस, दो प्लाटून पीएसी तैनात

दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ था हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
घटना की जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरु किया। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि मौके पर दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। साथ ही छह थानों की पुलिस भी मौजूद है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रकरण की जांच की जा रही है।

घसीटकर ले गए घर

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद। - फोटो : amar ujala
विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि भगदड़ के दौरान दूसरे समुदाय के लोग विसर्जन में शामिल रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा(24) को घसीट कर अपने घर में ले गए। आरोप है कि वहां उसकी बर्बरता के साथ पिटाई करते हुए उसके पैर के नाखून उखाड़ लिए और उसे कई गोलियां मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे उसी के गांव के रहने वाले राजन(28) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। पुष्टि के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक भरत पांडेय ने मौत की पुष्टि कर दी। वहीं राजन का इलाज जारी है। राजन के अतिरिक्त लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

लखनऊ व सीतापुर हाईवे जाम, रुका विसर्जन

मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
महराजगंज घटना की आग देखते ही देखते पूरे जिले में फैल गई है। आक्रोशित विसर्जन कमेटी के लोगों ने जहां बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया है। तो वहीं फखरपुर कस्बे में बहराइच-लखनऊ हाईवे जाम है। यही नहीं शहर के घंटाघर पर दुर्गा पूजन महासमिति ने भी विसर्जन रोक दिया है और सैकड़ो मूर्तियां ख़ड़ी हो गई हैंं। पूजन समिति के पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

शव रखकर शुरू हुआ प्रदर्शन

मेडिकल कॉलेज में रामगोपाल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में भी प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। वहीं इसके बाद आक्रोशित लोग शव लेकर मेडिकल कॉलेज के बाहर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। यही नहीं मेडिकल कालेज के पास से गुजर रही मूर्तियां भी रोक दी गई हैं और प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन

पुलिस पर गंभीर आरोप, एसओ रहे नदारद

मेडिकल कालेज के बाहर शव रखकर शुरू हुआ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
महसी के महराजगंज में हुई घटना के बाद सबसे ज्यादा आरोप पुलिस व प्रशासन पर लगे हैं। घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि गाने को लेकर जब गाली गलौज की गई तो पुलिस व प्रशासन के लोाग मूकदर्शक बने रहे। यही नहीं आरोप है कि मौके पर एसओ मौजूद भी नहीं रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि जब पत्थरबाजी हुई और लोगों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर ही लाठी चार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई और दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल को उठा ले गए और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें