अपनी मां को मुंह से ऑक्सीजन देने का प्रयास करती बेटी।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में मन को झकझोर देने वाली वीडियो सामने आईं हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां को ऑक्सीजन की कमी पर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े किए तो लाचार बेटियों ने मानो दुर्गा मां का अवतार ले लिया और अपनी मां की जान बचाने के लिए दोनों बेटियां अपने मुंह से मां को ऑक्सीजन देती रही। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताते हैं कि महिला की मौत हो गई थी। मगर अभी तक इनके या मरीज के नाम सामने नहीं आए हैं।जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां की जान बचाने के लिए बेटियों द्वारा मुंह से ऑक्सीजन दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस बारे में बात करने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बहराइच डॉ डीके सिंह ने बताया कि एक महिला को परिजन लाए थे। इलाज शुरू हो तब तक मौत हो गई। बेटियों ने भावुकता में बहकर ऐसा किया। उसका पति भी प्रयास करता वीडियो में दिख रहा है। मगर अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं है।