फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक और उनके पुत्र को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 07:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, पयागपुर (बहराइच)

सार

विधायक पुत्र ने पयागपुर थाने में तहरीर दी है। सोशल मीडिया पर धमकी के साथ अमर्यादित पोस्ट की गई। आरोपी पर राजनैतिक संरक्षण मिलने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक और उनके पुत्र को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणी भी की गई। इस मामले में विधायक पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर पंचायत पयागपुर के कोट बाजार निवासी रोहित विक्रम सिंह नामक युवक ने 23 नवंबर की रात अपने फेसबुक अकाउंट पर ऐसी अमर्यादित और अपमानजनक पोस्ट की, जिसमें पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और उनके पुत्र निशंक त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पोस्ट की कॉपी और संबंधित रिकॉर्डिंग को विधायक पुत्र ने पयागपुर थाने में साक्ष्य के रूप में जमा कराया है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में एक दिसंबर से बदलेगी डीएल बनवाने की प्रक्रिया, नई एजेंसी के हाथ दी गई कमान; पहले होगी टेस्टिंग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फर्जी फर्म बनाकर छात्र के नाम पर किया 125 करोड़ का कारोबार, 17 करोड़ वसूलने आए अफसर तो हुआ खुलासा


तहरीर में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक और विधायक पुत्र निशंक ने आरोप लगाया है कि आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह राजनीतिक संरक्षण में आपराधिक गतिविधियां करने का आदी है। आरोप है कि आरोपी विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक से जुड़ा हुआ है, जिसके सहारे वह सोशल मीडिया पर लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि पोस्ट के कारण उनकी और उनके पिता विधायक की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है और परिवार को सुरक्षा खतरा भी पैदा हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


थाने के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

आरोपी का भाई है सभासद
विधायक और उनके पुत्र को धमकी देने के मामले में आरोपी रोहित विक्रम सिंह का भाई रोचक सिंह कोटबाजार क्षेत्र से सभासद है। भाई रोचक का कहना है कि बढ़ते राजनीतिक कद के चलते उनके भाई को फंसाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें