फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: भेड़िए के बाद एक अनजान जंगली जानवर ने फैलाई दहशत, छोटे मवोशियों को बना रहा है निशाना

Sun, 22 Sep 2024 12:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Wolf in UP: यूपी के बहराइच जिले में भेड़िए के बाद अब एक अनजान जंगली जानवर ने आतंक मचा रखा है। हालांकि वन विभाग ने यह साफ किया है कि यह हमले भेड़िए के नहीं हैं। 
विज्ञापन
बहराइच में जंगली जानवरों के हमले। प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महसी तहसील क्षेत्र में व्याप्त भेड़िये की दहशत के बीच शुक्रवार की रात जंगली जानवर ने दो थाना क्षेत्रों में मवेशियों को निवाला बनाया। मटेरा में जहां बछड़े को मक्के के खेत में तो वहीं कोतवाली देहात में एक साल की बछिया को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भेड़िये के हमले की चर्चा है और सभी दहशत में हैं। वहीं, वन विभाग ने शुक्रवार की रात भेड़िये के हमले से इन्कार किया है।

विज्ञापन


रिसिया की ग्राम पंचायत करौंदा के मजरा भगगडवा निवासी प्यारे चौहान के घर के बाहर बंधे बछड़े को शुक्रवार की रात जंगली जानवर उठा ले गया। जानवर ने उसे गांव से लगभग 50 मीटर दूरी पर मक्के के खेत में निवाला बनाया। सुबह बछड़े का आधा खाया हुआ शव मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भेड़िये के हमले की चर्चा तेज हो गई। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमले की सूचना विभाग व पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक मौके पर वन कर्मी नहीं पहुंचे थे और ग्रामीण दहशत में हैं।

घर के बाहर बंधी बछिया का मिला शव
कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहरना निवासी बैजनाथ यादव शुक्रवार की रात अपनी एक साल की बछिया को घर के बाहर बांधकर सो गए थे। सुबह जब उठे तो बछिया का आधा खाया हुआ क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव मिलते ही गांव में भेड़िये के हमले की अफवाह फैल गई और ग्रामीण दहशत में आ गए। कई ग्रामीणों ने बताया कि जिस हिसाब से शव को खाया गया वह भेड़िये का खाया है। सहमे ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी मौके पर कोई वन कर्मी नहीं आया। वन दरोगा दरोगा अमित श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन

भेड़िये की चर्चा, गोशाला में लगवाएंगे जाली

पकड़े जा चुके हैं कई भेड़िए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बछिया पर हुए जंगली जानवर के हमले को लेकर मोहरना के प्रधान प्रताप नारायन ने बताया कि ग्रामीण भेड़िये की हमले की बात कह रहे हैं। गांव में गोशाला भी है। बछिया की मौत के बाद गोशाला के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। गोशाला के बाहर अभी तक तार लगा था। अब चोरों ओर जाली लगाई जाएगी।

भेड़िये ने नहीं किया कोई हमला
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उपद्रवी भेड़िये द्वारा कोई भी हमला नहीं किया गया। महसी तहसील के तीनों सेक्टरों में लगातार वन टीमें सक्रिय हैं और कांबिंग कर पगचिह्नों की तलाश कर रही हैं। दो थर्मल ड्रोन व ट्रैप कैमरों से भी तलाश की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें