फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नकदी से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज में शुक्रवार दोपहर एचडीएफसी बैंक के बाहर टप्पेबाजों ने कार से ऑयल लीक होने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर नोमान शिवली का पांच लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के बिजनौर निवासी नोमान शिवली प्रॉपर्टी डीलर हैं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने बालागंज स्थित एचडीएफसी बैंक के अपने खाते से पांच लाख रुपये निकाले। रकम से भरा बैग नोमान ने अपनी कार की पिछली सीट पर रख लिया। वह कार स्टार्ट कर रहे थे कि एक युवक ने बोनट के नीचे से ऑयल टपकने की बात कही। नोमान कार का बोनट खोलकर देखने लगे। तभी पास में खड़ा दूसरा युवक कार की सीट से नकदी भरा बैग उठाकर साथी संग भाग गया। बैग गायब देख नोमान घबरा गए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस पर बैंक के सीसीटीवी की फुटेज में दोनों संदिग्ध युवक दिख गए। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर नोमान शिवली की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध युवकों में से एक को नोमान ने पहचान लिया है। दोनों संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें