लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के अंतर्गत दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को कॉलेज में फीस जमा करने के लिए अब दो जुलाई का समय मिलेगा।
अभी तक कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करने के लिए 28 जून तक का समय दिया गया था।
प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।
बता दें, प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस के साथ ही पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना था। इसके बाद उसे आवंटित कॉलेज में जाकर बची हुई फीस जमा करनी है।
निर्धारित समय में बची हुई फीस जमा न करने पर उसकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। साथ ही सिक्योरिटी के रूप में जमा पांच हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।