समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव में आजमगढ़ मंडल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मान रखा है। यहां सपा को 10 सीटों की बढ़त मिली है। जबकि उनके संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की सभी सीटें सपा के खाते में आ गई हैं। इस बढ़त के बीच नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को पराजय का सामना करना पड़ता है। इस मंडल में भाजपा को छह और बसपा को पांच सीटों का नुकसान हुआ है। आजमगढ़ मंडल की 21 सीटों में अब सपा के पास 16 हो गई हैं, जबकि भाजपा को तीन और बसपा को एक सीट मिली है।
आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीट में अभी तक फूलपुर पंवई पर भाजपा के अरुणकांत यादव काबिज थे। जबकि मुबारकपुर में शाह आलम गुड्डू, लालगंज में आजाद अरिमर्दन और सगड़ी से वंदना सिंह और दीदारगंज से सुखदेव राजभर विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में समीकरण के साथ दलबदल भी हुआ। नतीजा यह रहा कि भाजपा ने फूलपुर पंवई से अरुणकांत के बजाय रामसूरत राजभर को उतार दिया। ऐसे में यहां से सपा के टिकट पर अरुणकांत यादव के पिता पूर्व सासद रमाकांत यादव ने ताल ठोंकी और विजयी रहे। बसपा के शाह आलम उर्फ गु्डू जमाली पहले सपा में आए और फिर एआईएमआईएम से चुनाव मैदान में उतरे।
सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव को उतारा और विजयी रहे। सुखदेव राजभर की मौत के बाद उनके बेटे कमलाकांत सपा के टिकट से जीते हैं। इसी तरह लालगंज और सगड़ी सीट भी सपा के खाते में आ गई, जबकि पिछले चुनाव में मिली पांचों सीटें बरकरार हैं। इस तरह आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीट अब सपा के खाते में आ गई हैँ। मऊ जिले की चार सीटों मधुबन पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। यहां बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामविलास विजयी रहे। जबकि मऊ सदर से सपा- सुभासपा के अब्बास अंसारी और मोहम्मदाबाद गोहना में राजेंद्र कुमार और घोषी में सपा के टिकट पर मैदान में उ तरे पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान विजयी रहे। इसी तरह बलिया की बासडीह से विधायक रामगोविंद चौधरी को हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट अब भाजपा के खाते में चली गई है। इसी तरह बलिया सदर पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। जबकि फेफना, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड पर सपा का कब्जा हो गया है। इस जिले में भाजपा को तीन सीट का नुकसान हुआ है।
2017 )भाजपा सपा बसपा
आजमगढ़ 01 05 04
मऊ 03 00 01
बलिया 05 01 01
--------------------------------------------------
कुल (21) 9 6 6
----------------------------------------------
2022 भाजपा सपा बसपा
आजमगढ़ 00 10 00
मऊ 01 03 00
बलिया 02 04 01
-------------------------------
03 17 01
----------------------------------