फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की सुरक्षा में चूक, 9 पर गिरी गाज

Wed, 11 Feb 2015 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां की सुरक्षा में तैनात नौ सिपाहियों को हटा दिया गया है। उनके बदले में नौ नए सिपाहियों को लखनऊ रवाना कर दिया गया है। सिपाहियों को हटाए जाने की वजह फ्लीट का पीछे छूट जाना बताया जाता है।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां को सोमवार रात पदमावत एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। वो बिलासपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे।

बिलासपुर से रेलवे स्टेशन आते वक्त फ्लीट पीछे रह गई और आजम खां स्टेशन पहुंच गए। आजम खां ट्रेन में सवार हो गए और उनकी सुरक्षाकर्मी यहीं रह गए। मात्र दो सुरक्षाकर्मी रोशन लाल और सुभाष ही लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन

राज्यपाल अब करेंगे आजम की जांच

उधर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के ट्रस्ट को रामपुर स्थित मौलाना मुहम्मद अली जौहर शोध संस्थान देने के मामले का राजभवन ने भी संज्ञान में लिया है। राजभवन को इस मामले की कई शिकायतें भी मिली हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर राजभवन ने सरकार से जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने मात्र 100 रुपये सालाना की दर से 30 वर्ष के लिए सरकारी शोध संस्थान आजम खां के ट्रस्ट को दिया है। इस करार के साथ ही शहर के बीचोबीच 1500 वर्ग गज में स्थित यह बेशकीमती जमीन व भवन अब आजम खां के ट्रस्ट का हो गया है।

इसी मामले की कई लोगों ने राज्यपाल से भी शिकायत की थी। इन्हीं शिकायतों का अब राज्यपाल राम नाईक ने भी संज्ञान ले लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें