संसदीय कार्य मंत्री आजम खां का कहना है कि विधानमंडल सत्र के दौरान अगर विपक्ष सरकार पर हमलावर होने की बात कह रहा है तो सरकार के मुंह में भी जुबान है। सरकार उन्हें जवाब देगी।
उन्होंने कहा, अब तो कुछ ही घंटों की बात है। सदन में चौथी आंख (मीडिया) भी मौजूद रहेगी। सब पता चल जाएगा। सरकार सदन चलाना चाहती है, कितना चलेगा यह विपक्ष के रुख पर निर्भर करेगा।
राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों ने जब आजम से विधानमंडल सत्र को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने यह बातें कहीं।
आजम ने कहा, जहां तक मुद्दों की बात है तो विपक्ष कोई भी एक ऐसा मुद्दा बताए जिस पर चर्चा से सरकार पीछे हटी हो। हम कुछ योजनाएं दोबारा शुरू करने जा रहे हैं।