फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान पर भड़का सपा नेता, मचाया उत्पात!

Wed, 18 Feb 2015 01:30 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर खड़ी कार का चालान करने से बौखलाए सपा नेता ने मंगलवार शाम इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर जमकर हंगामा किया। ट्रैफिक दरोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। इसके बाद बेटे को बुलवाकर उसकी व अपनी कार आड़ी-तिरछी सड़क पर खड़ी कर आवागमन ठप कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा और जाम की जानकारी पर एएसपी ट्रैफिक ने कार सीज करने के निर्देश दिए। कार्रवाई शुरू होते ही सपा नेता ने कार हटवाईं और बुधवार को चौराहा पर ही धरना-प्रदर्शन की धमकी देते हुए चला गया।

इस दौरान करीब आधा घंटा तक अति व्यस्त चौराहे पर यातायात व्यवस्था ठप रही। ट्रैफिक पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कर ली है। देर रात तक आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


खुद को लखनऊ लोकसभा क्षेत्र का महामंत्री बताने वाले जानकीपुरम के अजनहर निवासी रामवीर सिंह शाम करीब साढ़े पांच बजे सपा का झंडा लगी इनोवा से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पहुंचा। बीच सड़क पर कार खड़ी कर खरीदारी करने चला गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक दरोगा को बकने लगा गालियां

जाम लगते देख ट्रैफिक दरोगा रविंद्र मलिक और नंद किशोर मिश्रा पहुंचे और कार हटाने को कहा। इस पर रामवीर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। ट्रैफिक दरोगाओं को वर्दी उतरवाने तक की धमकी देने के साथ कार हटाए बिना चला गया।

इस पर ट्रैफिक दरोगा ने गाड़ी का चालान कर दिया। लौटने पर चालान की रसीद थमाए जाते ही हंगामा शुरू कर दिया। गाड़ी हटाने को कहने पर बोला कि अब तो चालान हो ही गया है इसलिए गाड़ी खड़ी रहेगी। कहासुनी बढ़ने पर फोन कर अपने बेटे आशीष को बुला लिया। एक सपा पार्षद के साथ रहने वाला आशीष कुछ ही देर में पहुंच गया और इनोवा के बगल में ही अपनी कार भी खड़ी कर सड़क पूरी तरह बंद कर दी।

बेहद व्यस्त चौराहे पर आवागमन बंद होते ही गाड़ियों की कतार लग गई। ट्रैफिक दरोगा रविंद्र मलिक ने एएसपी ट्रैफिक बृजेश मिश्रा को फोन किया। जानकीपुरम और मड़ियांव थाना की पुलिस मौके पर आ गई।

एएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों गाड़ियां सीज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए, इसके बाद दोनों शांत हुए और गाड़ियां हटाईं। हालांकि जाते-जाते बुधवार को चौराहा पर प्रदर्शन और जाम लगाने की चेतावनी दे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें