यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां सुर्खियों में बने रहना खूब अच्छी तरह से जानते हैं। आगरा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साध्वी प्राची पर बयान दे डाला।
उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि मैं तो साध्वी प्राची से प्यार करता हूं, लेकिन मैं डरता हूं कि आरएसएस वाले इसे कहीं लव जेहाद का नाम न दे दें। बहरहाल यही कहा जा सकता है कि आजम मीडिया में बने रहने के हुनर में माहिर हैं।
इसके अलावा जब उनसे यूपी का सीएम बनने की बात कही गई तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मोदी चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो मैं डिप्टी सीएम क्यों बनूं । मैं भी पीएम बनूंगा।