फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां और जफरयाब जिलानी की हालत स्थिर

Thu, 27 May 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर बनी हुई है। जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
जफरयाब जिलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। क्रिटिकल केयर विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मालूम हो कि मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा सांसद आजम खां हालत में भी सुधार होने लगा था, लेकिन तीन दिन पहले फेफड़े में संक्रमण अधिक पाए जाने पर उन्हें सामान्य वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। 

विज्ञापन


उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पिछले रविवार को घर में गिर गए थे और उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान उनके सिर के अगले हिस्से में खून का थक्का जमा पाया गया था। न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने सर्जरी कर खून के थक्के को हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें